रिट्रीट सेरेमनी के दौरान तिरंगे को उतारने के बाद लेजाते बीएसएफ जवान।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोजाना होने वाली प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया है। बढ़ती ठंड और दिन छोटे होने की सूरत में दिन की रोशनी और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लागू किया गया है। BSF अध
.
पहले इसका समय 5:00 से 5:30 बजे तक था। इस बदलाव का उद्देश्य यह है कि सर्द मौसम में शाम जल्दी ढलने और तापमान तेजी से गिरने के कारण पर्यटक बिना किसी परेशानी के बेहतर माहौल में इस ऐतिहासिक सेरेमनी का आनंद ले सकें।

रिट्रीट सेरेमनी के दौरान परेड करते हुए बीएसएफ अधिकारी।
पर्यटकों को मिलेगी अधिक सुविधा
अमृतसर और वाघा बॉर्डर के बीच प्रतिदिन हजारों लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचते हैं। ठंडी हवाओं और कम तापमान के बीच देर शाम की सेरेमनी में कई बुजुर्गों व बच्चों को दिक्कत होती थी। नए समय के तहत अंधेरा होने व ठंड बढ़ने से पहले सेरेमनी पूरी हो जाएगी। अंधेरे से पहले लोगों को वापस शहर लौटने में आसानी रहेगी। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था यकीनी बन पाएगी।
BSF अधिकारियों के अनुसार, सर्दियों के दौरान यह नया समय फिलहाल लागू रहेगा। अगर मौसम में और परिवर्तन होता है, तो समय में आगे भी बदलाव किया जा सकता है। यह सेरेमनी भारत और पाकिस्तान की सीमा पर रोजाना होने वाला एक प्रतिष्ठित सैन्य आयोजन है, जहां दोनों देशों के जवान दमदार मार्च, झंडा उतारने की प्रक्रिया और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।



























