12:14 PM, 10-Nov-2023
मिजोरम में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक पड़े 20 फीसदी वोट
मिजोरम की आइजोल दक्षिण-3 विधानसभा सीट के मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक इस मतदान केंद्र पर 20 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। बता दें कि 7 नवंबर को मतदान के दौरान इस मतदान केंद्र पर मॉक पोल नहीं किया गया था, जो कि अनिवार्य होता है। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चलेगी।
11:40 AM, 10-Nov-2023
Assembly Election Live: तेलंगाना में भाजपा ने जारी उम्मीदवारों की सूची, मलकाजगिरी से रामचंदर राव को टिकट
भाजपा ने तेलंगाना की नामपल्ली सीट से राहुल चंद्र, वानापार्थी सीट से अनुगुना रेड्डी, मधिरा से पेरुमारपल्ली विजया राजू, पेदापल्ली सीट से दुग्याला प्रदीप को टिकट दिया गया है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











