• Latest
  • Trending
  • All
Arvind Kejriwal Khalistani Funding; Delhi LG VK Saxena | NIA Investigation | दिल्ली LG की सिफारिश- केजरीवाल की NIA जांच हो: दिल्ली CM पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ समेत खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने का आरोप

2 years ago
Alembic Pharma clears USFDA inspection at Vadodara bioequivalence facility with nil observations

Alembic Pharma clears USFDA inspection at Vadodara bioequivalence facility with nil observations

3 hours ago
‘All of a Sudden’ trailer: Ryusuke Hamaguchi’s Cannes-winning drama promises an emotional rollercoaster

‘All of a Sudden’ trailer: Ryusuke Hamaguchi’s Cannes-winning drama promises an emotional rollercoaster

4 hours ago
BRICS nations should link payment systems, trade in local currencies: Piyush Goyal at BRICS Business Forum

BRICS nations should link payment systems, trade in local currencies: Piyush Goyal at BRICS Business Forum

4 hours ago
गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं, इन उपायों से दूर होगा जमा मैल

गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं, इन उपायों से दूर होगा जमा मैल

4 hours ago
Detailed mapping of agro-processing clusters to augment export, investment potential

Detailed mapping of agro-processing clusters to augment export, investment potential

4 hours ago
Suraj Meena’s Incredible Journey To Conquer Silk Route Ultra Ladakh Marathon

Suraj Meena’s Incredible Journey To Conquer Silk Route Ultra Ladakh Marathon

5 hours ago
बहबल कलां गोलीकांड:आज सुखबीर बादल की एसआईटी के समक्ष पेशी, चंडीगढ़ में होंगे तलब – Sukhbir Badal Appears Before The Sit In Chandigarh

बहबल कलां गोलीकांड:आज सुखबीर बादल की एसआईटी के समक्ष पेशी, चंडीगढ़ में होंगे तलब – Sukhbir Badal Appears Before The Sit In Chandigarh

5 hours ago
बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

6 hours ago
OpenAI launches finance-focused ChatGPT with datasets and enterprise controls

OpenAI launches finance-focused ChatGPT with datasets and enterprise controls

6 hours ago
Don’t click: The fake gas alert draining bank accounts

Don’t click: The fake gas alert draining bank accounts

6 hours ago
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

7 hours ago
इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की 2km लंबी सुरंग उड़ाई:विस्फोट के बाद 4.1 तीव्रता का भूकंप आया; नेतन्याहू बोले- मिशन पूरा, हैप्पी न्यू ईयर

इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की 2km लंबी सुरंग उड़ाई:विस्फोट के बाद 4.1 तीव्रता का भूकंप आया; नेतन्याहू बोले- मिशन पूरा, हैप्पी न्यू ईयर

7 hours ago
Friday, September 11, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Arvind Kejriwal Khalistani Funding; Delhi LG VK Saxena | NIA Investigation | दिल्ली LG की सिफारिश- केजरीवाल की NIA जांच हो: दिल्ली CM पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ समेत खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने का आरोप

by India News Online Team
May 6, 2024
in Hindi News
0
Arvind Kejriwal Khalistani Funding; Delhi LG VK Saxena | NIA Investigation | दिल्ली LG की सिफारिश- केजरीवाल की NIA जांच हो: दिल्ली CM पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ समेत खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने का आरोप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal Khalistani Funding; Delhi LG VK Saxena | NIA Investigation

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
LG वीके सक्सेना ने वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत के आधार पर गृह मंत्रालय के नाम एक चिट्‌ठी लिखी है। - Dainik Bhaskar

LG वीके सक्सेना ने वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत के आधार पर गृह मंत्रालय के नाम एक चिट्‌ठी लिखी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने बैन किए गए आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से पॉलिटिकल फंडिंग ली है।

LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इस शिकायत के आधार पर LG ने यह सिफारिश की है।

आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनावी मौसम में LG साहब हेडलाइन बनाने की कोशिशें कर रहे हैं। ये LG के संविधानिक ऑफिस का दुरुपयोग है। इस मामले में हाई लेवल इन्वेस्टिगेशन की मांग करने वाली एक याचिका को दो साल पहले हाईकोर्ट खारिज कर चुका है।

LG ऑफिस की तरफ से गृह मंत्रालय को लिखा लेटर…

शिकायत में दावा- केजरीवाल ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 133 करोड़ रुपए लिए
इस लेटर में लिखा है कि 1 मई को LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक शिकायत भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर AAP के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मुनीष कुमार रायजादा के कुछ पोस्ट का प्रिंटआउट, एक लेटर और एक पेनड्राइव भी थी।

अपनी शिकायत में आशू मोंगिया ने पेनड्राइव के एक वीडियो का जिक्र किया था, जिसमें खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133.60 करोड़ रुपए की फंडिंग ली।

इसमें यह दावा भी किया गया था कि 2014 में केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल में खालिस्तान समर्थक सिखों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर AAP को खालिस्तानी समूहों से फंडिंग मिलती रहेगी तो वे देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करेंगे।

शिकायत में यह भी लिखा है कि मुनीष कुमार रायजादा, जो कि 2014 में AAP कार्यकर्ता थे, उन्होंने X पर कई ट्वीट्स में न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल गुरुद्वारे में अरविंद केजरीवाल और सिख नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की थीं। मुनीष ने अपने ट्वीट्स में ये भी कन्फर्म किया था कि पब्लिक मीटिंग्स के अलावा इस गुरुद्वारे में केजरीवाल ने खालिस्तान समर्थक सिख नेताओं से अकेले में भी मुलाकात की थी।

यह तस्वीर न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल गुरुद्वारा की है। इसमें केजरीवाल नजर आ रहे हैं। इसे मुनीष कुमार रायजादा ने 7 दिसंबर 2014 को पोस्ट किया था।

यह तस्वीर न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल गुरुद्वारा की है। इसमें केजरीवाल नजर आ रहे हैं। इसे मुनीष कुमार रायजादा ने 7 दिसंबर 2014 को पोस्ट किया था।

केजरीवाल ने राष्ट्रपति को चिट्‌ठी लिखकर भुल्लर की रिहाई की सिफारिश की थी
लेटर में यह भी लिखा है कि केजरीवाल ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिट्‌ठी लिखकर भुल्लर के लिए दया की याचिका की थी। इस मामले में अरविंद केजरीवाल की तरफ से इकबाल सिंह के नाम लिखी एक चिट्‌ठी को भी शामिल किया गया। 27 जनवरी 2014 को लिखी इस चिट्‌ठी में लिखा है कि हमारी सरकार इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि न्याय मिले।

केजरीवाल ने अपनी चिट्‌ठी में यह भी लिखा था कि दिल्ली सरकार ने पहले ही प्रो. भुल्लर की रिहाई की सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी है, इसके साथ ही दिल्ली सरकार SIT के गठन जैसे अन्य मुद्दों पर भी काम करती रहेगी।

LG को मिली शिकायत में लिखा है कि उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भुल्लर की रिहाई के लिए इकबाल सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहा था। जब उसे केजरीवाल की तरफ से चिट्‌ठी मिली तो उसने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी थी।

देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर 1993 के दिल्ली बम धमाकों का दोषी है। वह अमृतसर की जेल में बंद है।

देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर 1993 के दिल्ली बम धमाकों का दोषी है। वह अमृतसर की जेल में बंद है।

LG कार्यालय की गृह मंत्रालय से अपील- केजरीवाल के खिलाफ आरोपों की NIA जांच कराएं
LG कार्यालय ने गृह मंत्रालय के नाम लिखे पत्र में लिखा है कि उन्हें जो शिकायत मिली है उसमें अपील की गई है कि आम आदमी पार्टी पर लगे इन आरोपों की गहराई से जांच की जाए। LG कार्यालय ने लिखा कि ये आरोप मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए हैं और भारत में बैन एक आतंकी संगठन से एक राजनीतिक दल को मिले फंड से जुड़े हैं।

इसलिए जो सबूत शिकायतकर्ता ने दिए हैं, उनकी फोरेंसिक समेत हर तरह की जांच कराई जाए। LG कार्यालय ने गृह मंत्रालय से अपील की है कि शिकायतकर्ता ने बेहद गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाए हैं, लिहाजा आरोपों की जांच NIA से कराई जाए।

क्या है सिख फॉर जस्टिस
सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ सिखों के लिए अलग खालिस्तान की मांग करने वाला एक संगठन है। 2007 में अमेरिका में इसकी स्थापना की गई थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ के संस्थापकों में से एक है। SFJ अपने अलगाववादी अभियान ‘रेफरेंडम 2020’ के तहत पंजाब को भारत से मुक्त कराने की बात करता है।

SFJ ने अपने अगस्त 2018 में लंदन डिक्लेरेशन में भारत से अलग होने और पंजाब को एक स्वतंत्र देश के रूप में फिर से स्थापित करने के सवाल पर दुनियाभर में रहने वाले सिख समुदाय के बीच पहला जनमत संग्रह कराने की घोषणा की थी।

SFJ ने नवंबर 2020 में जनमत संग्रह के लिए वोटिंग कराने की बात कही थी। पंजाब के साथ-साथ नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, केन्या और मध्य-पूर्वी देशों के प्रमुख शहरों में इसे आयोजित करने की योजना बनाई थी।

‘रेफरेंडम 2020’ नाम से बाकायदा एक वेबसाइट बनाई गई थी। इसमें लिखा था- एक बार जब भारत से आजादी को लेकर पंजाबी लोगों के भीतर आम सहमति बन जाएगी तो हम पंजाब को एक देश के रूप में एस्टैब्लिश करने के लक्ष्य के साथ संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों से संपर्क करेंगे।

बैन: 2019 में SFJ पर प्रतिबंध लगा, 2020 में पन्नू आतंकी घोषित
माना जाता है कि पन्नू ब्रिटेन में रह रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के परमजीत सिंह पम्मा, कनाडा में रहने वाले KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मलकीत सिंह फौजी के संपर्क में है। केंद्र सरकार ने 2019 में अलगाववादी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत SFJ पर बैन लगाया।

गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है। साथ ही विदेशी धरती पर सुरक्षित ठिकानों से काम कर रहा है और दुश्मन देशों का उसे समर्थन मिल रहा है।

पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेबपेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: ArvinddelhifundinginvestigationKejriwalKhalistaniNIASaxenaआरपककजरवलकरडखलसतनजचजसटसदललपरफररपएलनससखसगठनसफरशसमतह
Share198Tweet124Send

Related Posts

गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं, इन उपायों से दूर होगा जमा मैल
Hindi News

गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं, इन उपायों से दूर होगा जमा मैल

September 11, 2026
बहबल कलां गोलीकांड:आज सुखबीर बादल की एसआईटी के समक्ष पेशी, चंडीगढ़ में होंगे तलब – Sukhbir Badal Appears Before The Sit In Chandigarh
Hindi News

बहबल कलां गोलीकांड:आज सुखबीर बादल की एसआईटी के समक्ष पेशी, चंडीगढ़ में होंगे तलब – Sukhbir Badal Appears Before The Sit In Chandigarh

September 11, 2026
बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise
Hindi News

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

September 11, 2026
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा
Hindi News

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

September 11, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Chandigarh News:अब तक डेंगू के 7 और स्वाइन फ्लू के 19 केस – 7 Cases Of Dengue And 19 Cases Of Swine Flu So Far

Chandigarh News:अब तक डेंगू के 7 और स्वाइन फ्लू के 19 केस – 7 Cases Of Dengue And 19 Cases Of Swine Flu So Far

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Alembic Pharma clears USFDA inspection at Vadodara bioequivalence facility with nil observations

Alembic Pharma clears USFDA inspection at Vadodara bioequivalence facility with nil observations

September 11, 2026
‘All of a Sudden’ trailer: Ryusuke Hamaguchi’s Cannes-winning drama promises an emotional rollercoaster

‘All of a Sudden’ trailer: Ryusuke Hamaguchi’s Cannes-winning drama promises an emotional rollercoaster

September 11, 2026
BRICS nations should link payment systems, trade in local currencies: Piyush Goyal at BRICS Business Forum

BRICS nations should link payment systems, trade in local currencies: Piyush Goyal at BRICS Business Forum

September 11, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Alembic Pharma clears USFDA inspection at Vadodara bioequivalence facility with nil observations
  • ‘All of a Sudden’ trailer: Ryusuke Hamaguchi’s Cannes-winning drama promises an emotional rollercoaster
  • BRICS nations should link payment systems, trade in local currencies: Piyush Goyal at BRICS Business Forum
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.