नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हनुमान मंदिर में अरविंद केजरीवाल को पुजारी ने गदा दिया।
तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की। दिल्ली CM के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी मौजूद हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी हनुमान मंदिर पहुंचे हैं।
मंदिर पहुंचकर केजरीवाल ने पत्नी के साथ हनुमान जी को जल चढ़ाया। पुजारी ने उन्हें एक गदा देकर चुन्नी उड़ाई। मंदिर में पूजा के अरविंद केजरीवाल राजघाट जाएंगे। वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देंगे।
अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में कल 177 दिन बाद जमानत मिली। उन्हें ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। CBI ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया था।

दो जजों की बेंच जमानत पर एकमत, लेकिन गिरफ्तारी पर अलग राय जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने CBI की गिरफ्तारी को नियमों के तहत बताया।

‘ED मामले में जमानत मिलने के बावजूद केजरीवाल को जेल में रखना न्याय का मजाक उड़ाना होगा। गिरफ्तारी की ताकत का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर किया जाना चाहिए।

– सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा:
1. अगर कोई व्यक्ति पहले से हिरासत में है। जांच के सिलसिले में उसे दोबारा अरेस्ट करना गलत नहीं है। CBI ने बताया है कि उनकी जांच क्यों जरूरी थी।
2. याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं है। CBI ने नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है। उन्हें जांच की जरूरत थी। इसलिए इस केस में अरेस्टिंग हुई।
जस्टिस उज्जवल भुइयां ने कहा:
1. CBI की गिरफ्तारी जवाब से ज्यादा सवाल खड़े करती है। जैसे ही ED केस में उन्हें जमानत मिलती है। CBI एक्टिव हो जाती है। ऐसे में अरेस्टिंग के समय पर सवाल खड़े होते हैं।
2. CBI को निष्पक्ष दिखना चाहिए और हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए ताकि गिरफ्तारी में मनमानी न हो। जांच एजेंसी को पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करना चाहिए।

शराब नीति केस- केजरीवाल 156 दिन जेल में बिता चुके केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया। 10 मई को 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रिहा किया गया। ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।



























