• Latest
  • Trending
  • All
Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; AAP BJP | Delhi CM Kejriwal Liquor Scam | अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड खत्म: शराब नीति केस में एजेंसी फिर से रिमांड की मांग कर सकती है

Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; AAP BJP | Delhi CM Kejriwal Liquor Scam | अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड खत्म: शराब नीति केस में एजेंसी फिर से रिमांड की मांग कर सकती है

2 years ago
West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case

West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case

56 mins ago
‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News

‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News

1 hour ago
Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts

Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts

2 hours ago
Why Ravindra Jadeja Left Innings Mid-Way Without Getting Out In GT vs RR Match

Why Ravindra Jadeja Left Innings Mid-Way Without Getting Out In GT vs RR Match

2 hours ago
Bengal CID questions TMC MLAs over their signatures on LoP letter

Bengal CID questions TMC MLAs over their signatures on LoP letter

2 hours ago
Tesla Model Y Premium RWD Launched in India: Price, Range, Features, and Availability

Tesla Model Y Premium RWD Launched in India: Price, Range, Features, and Availability

6 hours ago
Birthday cake never delivered, refund denied: Delhi court orders above Rs 5,000 payout from delivery firm |

Birthday cake never delivered, refund denied: Delhi court orders above Rs 5,000 payout from delivery firm |

7 hours ago
Former leader of Hong Kong journalist group sent to prison after obstruction conviction

Former leader of Hong Kong journalist group sent to prison after obstruction conviction

8 hours ago
Punjab SC panel directs Sangrur SSP to probe Bittu’s ‘casteist’ remarks

Punjab SC panel directs Sangrur SSP to probe Bittu’s ‘casteist’ remarks

8 hours ago
Tata Tiago Facelift Redefines Entry-Level Hatchbacks

Tata Tiago Facelift Redefines Entry-Level Hatchbacks

9 hours ago
Bengal leather industry expecting raw material shortage amid strict slaughter norms

Bengal leather industry expecting raw material shortage amid strict slaughter norms

10 hours ago
Who Owns VFS Global, The Visa Processing Giant At The Centre Of Controversy? | Explainers News

Who Owns VFS Global, The Visa Processing Giant At The Centre Of Controversy? | Explainers News

11 hours ago
Friday, May 29, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; AAP BJP | Delhi CM Kejriwal Liquor Scam | अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड खत्म: शराब नीति केस में एजेंसी फिर से रिमांड की मांग कर सकती है

by India News Online Team
April 1, 2024
in Hindi News
0
Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; AAP BJP | Delhi CM Kejriwal Liquor Scam | अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड खत्म: शराब नीति केस में एजेंसी फिर से रिमांड की मांग कर सकती है
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal ED Case LIVE Update; AAP BJP | Delhi CM Kejriwal Liquor Scam

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में खुद की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले पहले सिटिंग सीएम हैं। - Dainik Bhaskar

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में खुद की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले पहले सिटिंग सीएम हैं।

शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज खत्म हो रही है। ED आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर एक बार पेश करेगी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंच चुकी हैं।

इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद 22 मार्च को केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 28 मार्च को हुई सुनवाई में रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। आज रिमांड बढ़ेगी या केजरीवाल को राहत मिलेगी। इस पर फैसला होगा।

28 मार्च को कोर्ट में क्या हुआ था…

खुद की पैरवी करने वाले पहले सिटिंग सीएम बने केजरीवाल

वहीं, 28 मार्च को केजरीवाल ने खुद अपने केस की पैरवी की थी। वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग सीएम बन गए थे।केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा था कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आया है। 4 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?

इसके जवाब में ED ने कहा था कि मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं। वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त उनसे पूछा गया कि LG ने कहा था कि सरकार जेल से नहीं चलेगी। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि ये पॉलिटिकल षड्यंत्र है, जनता इसका जवाब देगी।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं।

28 मार्च को कोर्ट में हुई सुनवाई पढ़िए…

ED: अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल के बयान रिकॉर्ड कर लिए गए हैं। इन्होंने टाल-मटोल करने वाले जवाब दिए हैं।

ED: हम केजरीवाल का सामना कुछ और लोगों से करवाना चाहते हैं। AAP के गोवा प्रत्याशी के 4 और बयान दर्ज किए गए हैं। हम केजरीवाल और AAP प्रत्याशी का आमना-सामना कराना चाहते हैं।

ED: केजरीवाल ने अपना पासवर्ड नहीं बताया है, इसके चलते हम डिजिटल डेटा हासिल नहीं कर पाए हैं। केजरीवाल कह रहे हैं कि पहले वे अपने वकीलों से बात करेंगे, इसके बाद फैसला करेंगे कि पासवर्ड देना है या नहीं। अगर वे पासवर्ड नहीं देते हैं तो हमें पासवर्ड ब्रेक करना होगा।

ED: केजरीवाल जानबूझकर पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हमने पंजाब के कुछ एक्साइज अधिकारियों को भी इस मामले में समन भेजा है। उनसे भी केजरीवाल का आमना-सामना कराया जाएगा।

केजरीवाल ने खुद कोर्ट में बोलना शुरू किया….

केजरीवाल: मैं ED अफसरों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। ये केस चलते-चलते 2 साल हो गए हैं।

केजरीवाल: मुझे किसी कोर्ट में दोषी साबित नहीं किया जा सका। मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। CBI ने 31 हजार पन्ने और ED ने 25 हजार पेज दाखिल किए। आप इन दोनों को साथ में भी पढ़ लीजिए। मुझे क्यों गिरफ्तार किया?

कोर्ट: आप जो बोल रहे हैं, वो लिखकर क्यों नहीं देते?

केजरीवाल: मैं बोलना चाहता हूं।

केजरीवाल: मेरा नाम 4 जगह आया है बस। एक है सी. अरविंद। उसने बोला कि उसने मेरी उपस्थिति में कुछ दस्तावेज सिसोदिया को दिए। मेरे घर रोज विधायक आते हैं, क्या ये स्टेटमेंट एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी है?

केजरीवाल ने एक और गवाह राघव मुंगटा के बयान का हवाला दिया…

केजरीवाल: इस मामले में लोग गवाह बन जा रहे हैं और लोगों को बयान बदलने को मजबूर किया जा रहा है।

केजरीवाल के इस बयान का ED ने विरोध किया…

कोर्ट: हम आपको 5 मिनट से ज्यादा बोलने का वक्त नहीं देंगे।

केजरीवाल: ED का मिशन सिर्फ और सिर्फ मुझे फंसाना था। 3 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। ऐसा क्यों, ये सही नहीं है ना?

केजरीवाल: एक और गवाह के 7 बयान दर्ज किए गए। 6 में मेरा नाम नहीं है। जैसे ही 7वें बयान में मेरा नाम आता है, उसे छोड़ दिया जाता है।

केजरीवाल: अगला है शरथ रेड्डी। मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं? हजारों पेज ED के दफ्तर में है, जो हमारी बेगुनाही को साबित करते हैं। उन्हें सामने क्यों नहीं लाया जाता है?

केजरीवाल: 100 करोड़ का शराब घोटाला है तो वो पैसा कहां गया? असली शराब घोटाला शुरू होता है, ED की जांच के बाद। ED के 2 मकसद थे। एक- आप को खत्म करना और दूसरा- पर्दा डालकर उगाही का रैकेट चलाना। इसके जरिए वो पैसे इकट्ठा कर रहे हैं।

केजरीवाल: शरथ रेड्डी ने 55 करोड़ का डोनेशन भाजपा को दिया। मेरे पास सबूत हैं कि ये रैकेट चल रहा है। मनी ट्रेल साबित हो गई है। उसने गिरफ्तार होने के बाद भाजपा को 50 करोड़ दिए।

ED: इस मौके पर क्या ये बातें कोई रिलेवेंसी रखती हैं?

केजरीवाल: हम ED की रिमांड का विरोध नहीं कर रहे हैं। जितने दिन चाहें वो मुझे कस्टडी में रख लें, पर यह घोटाला है।

ED: चलिए कुछ लोगों ने पहले नाम नहीं लिया, ये जस्टिफाइड है, लेकिन उन लोगों ने पहले उनका नाम क्यों नहीं लिया। ये खेलना चाह रहे हैं। इन्हें कैसे पता है कि ED के पास कितने दस्तावेज हैं? ये सब इनकी कपोल कल्पना है।

ED: AAP को फंड मिला, जिसका इस्तेमाल इन्होंने गोवा इलेक्शन में किया। एकदम स्पष्ट चेन मिली है। हमारे पास बयान और दस्तावेज हैं, जिनसे साबित होता है कि पैसे हवाला के जरिए आए और फिर गोवा चुनाव में फंडिंग की गई।

ED: ये कह रहे हैं कि पैसे भाजपा को दिए गए। उसका शराब घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं होता है। वो भी आम आदमी है।

ED: हमारे पास सबूत हैं कि इस आदमी ने 100 करोड़ की रिश्वत मांगी। अगर किसी को बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया है तो यह जांच का विषय है।

फुटेज उस समय के हैं जब ED की टीम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लेकर निकली।

फुटेज उस समय के हैं जब ED की टीम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लेकर निकली।

केजरीवाल को दिल्ली सीएम पद से हटाने की मांग वाली अर्जी खारिज

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (ACJ) ने मामले में दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि ये कार्यपालिका का मसला है।

ACJ मनमोहन ने कहा, “इस याचिका पर हमें सुनवाई नहीं करना चाहिए। कार्यपालिका को ये मामला देखना चाहिए। इसमें न्यायपालिका के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।”

केजरीवाल ने 23 मार्च को अपनी गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए फौरन सुनवाई की मांग की थी। 27 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया। मामले पर अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी।

ये तस्वीर 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी के समय की है।

ये तस्वीर 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी के समय की है।

दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका क्या थी?
सुरजीत सिंह यादव ने जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा था कि जेल से भी केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे न्यायालय में चल रहा मामला प्रभावित होगा। इससे दिल्ली की संवैधानिक मशीनरी भी तबाह हो जाएगी।

याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के 6 कमेंट

1. जो आप कह रहे हैं, उसके लिए कोई कानून या नियम है। हमें बताइए। क्या ऐसा कोई प्रतिबंध है, जो आप हमें बता सकें। ऐसी कोई भी चीज कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रह सकते हैं?

2. आपको हमें बताना होगा कि ऐसा कोई नियम है, कोई प्रतिबंध है, जो केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद पर रहने से रोकता हो। इस मामले में अगर कोई संवैधानिक विफलता होती है तो राष्ट्रपति या फिर LG इस पर कदम उठाएंगे।

3. क्या इस मामले में किसी तरह के न्यायिक हस्तक्षेप की गुंजाइश है? हमने आज का अखबार पढ़ा। LG इस मामले को देख रहे हैं। इसके बाद यह मामला राष्ट्रपति के पास जाएगा।

4. हम मानते हैं कि कुछ व्यावहारिक दिक्कतें हो सकती हैं। हम इस पर कोई आदेश क्यों जारी करें? हमें राष्ट्रपति या LG को कोई निर्देश देने की जरूरत नहीं है। कार्यपालिका राष्ट्रपति शासन लागू करती है। उन्हें निर्देश देना हमारा काम नहीं है। हम इसमें दखलंदाजी कैसे कर सकते हैं? हमें विश्वास है कि कार्यपालिका इस पूरे मामले को देख रही है। कुछ वक्त लग सकता है, लेकिन वो फैसला जरूर कर लेंगे। आज की तारीख में कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है।

5. हमें राजनीति में नहीं उतरना चाहिए। राजनीतिक पार्टियां इसे देखेंगीं। ये जनता के बीच होगा। यह हमारा काम नहीं है। न्यायिक दखलंदाजी की इसमें कोई गुंजाइश नहीं है। ये अब दूसरे लोगों का मामला है।

6. याचिकाकर्ता का कहना है कि अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहते हैं तो दिल्ली सरकार की विश्वसनीयता और छवि खराब होगी।

अदालत का ऑर्डर क्या है?
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, “हमने याचिकाकर्ता के वकील को सुना। इस कोर्ट का यह मानना है कि इस मामले में न्यायिक दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। हम इस याचिका को खारिज करते हैं। याचिका की मेरिट पर हम कोई कमेंट नहीं कर रहे हैं।

भास्कर एक्सप्लेनर- क्या जेल से सरकार चला सकते हैं केजरीवाल:गिरफ्तारी से पहले अब तक सभी CM ने इस्तीफा दिया; क्या हैं नियम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए हैं। गुरुवार शाम 7 बजे प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को 10वां समन दिया। घर की तलाशी ली और फिर गिरफ्तार कर लिया। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे। पूरी खबर पढ़ें …

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई वर्कर्स हिरासत में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 26 मार्च को हिरासत में ले लिया। AAP कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू की। इधर, भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें …

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे, दो आदेश जारी कर चुके

केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले सिटिंग CM हैं। इससे पहले झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था। सोरेन ने ED की हिरासत में राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया था। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं। वे जेल से दो आदेश जारी कर चुके हैं।

केजरीवाल ने 23 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

इसके बाद केजरीवाल ने 26 मार्च को दूसरा सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने वाले 32वें आरोपी

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्या है शराब नीति घोटाला

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: AAPArvindBJPcasedelhiKejriwalliquorliveScamUpdateअरवदएजसककजरवलकरकसखतमनतफरममगरमडशरबससकतह
Share199Tweet125Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case

West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case

May 29, 2026
‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News

‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News

May 29, 2026
Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts

Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts

May 29, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case
  • ‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News
  • Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.