- Hindi News
- National
- Arvind Kejriwal Arrest Controversy; Delhi Police AK Singh | Manish Sisodia Liquor Policy Case
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

22 मार्च को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उन्होंने इसी दौरान पुलिस अफसर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान एक पुलिस अफसर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि जब उन्हें कोर्ट लाया जा रहा था तब असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने उनके साथ बदसलूकी की।
केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। उन्होंने कोर्ट से असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एके सिंह को सुरक्षा दस्ते से हटाने की मांग की। इसके बाद अदालत ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया। केजरीवाल ने कहा कि सिंह ने 24 मई 2023 को दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को भी कोर्ट में पेशी के दौरान कॉलर पकड़कर खींचा था।
दिल्ली शराब नीति केस में ED ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को उन्हें जांच एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल शराब नीति केस के किंगपिन हैं। 3 घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार होने वाजे केजरीवाल पहले शख्स हैं।

24 मई 2023 को मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेशी के दौरान कॉलर पकड़कर खींचा गया था।
पुलिस ने कहा- आरोप गलत
मनीष सिसोदिया के साथ धक्का-मुक्की का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस अफसर उनका कॉलर पकड़कर कोर्ट रूम की ओर ले जा रहा है। सिसोदिया ने इसकी शिकायत भी की थी। दिल्ली पुलिस इस पर कहा था कि कार्रवाई सुरक्षा के लिए आवश्यक थी। किसी भी आरोपी के लिए मीडिया को बयान देना कानून के खिलाफ था।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
AAP बोली- शराब घोटाले का पैसा भाजपा को मिला, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी ने 50 करोड़ दिए

दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 22 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की (28 मार्च तक) ED की रिमांड पर भेज दिया। दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल के हाल पर दुख नहीं होता, गिरफ्तारी उनके कर्मों का नतीजा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को उनके कर्मों का नतीजा बताया। शुक्रवार को अन्ना ने कहा कि मुझे केजरीवाल के हाल पर बिल्कुल भी दुख नहीं होता। मैंने उन्हें शराब पर नीति बनाने से रोका था, लेकिन वो नहीं माने। मुझे दुख होता है कि उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और अब वो इसमें गिरफ्तार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…






![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











