गोवाहाटी14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह डिवाइस इंजीनियर कोर के मेजर राजप्रसाद ने बनाया है। उन्हें इस साल की शुरुआत में 19 मार्च को इसका पेटेंट मिला था।
आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने 11 अक्टूबर को असम के गंगटोक में पोर्टेबल मल्टी-टारगेट डेटोनेशन डिवाइस ‘अग्निआस्त्र’ लॉन्च किया। वे आर्मी कमांडर कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए थे। इस डिवाइस को WEDC के नाम से भी जाना जाता है। इसे इंजीनियर कोर के मेजर राजप्रसाद ने बनाया है। उन्हें इस साल की शुरुआत में 19 मार्च को इसका पेटेंट मिला था।
अधिकारियों ने बताया कि यह डिवाइस कमरे से लेकर बंकर तक को तबाह कर सकता है। साथ ही आतंकरोधी ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभा सकता है। यह पहले से इस्तेमाल किए जा रहे एक्सप्लोडर डायनेमो कैपेसिटर में सुधार करके डिजाइन किया गया है। पहले इसकी रेंज 400 मीटर थी।
जबकि WEDC की टेक्नोलॉजी माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित है। इससे यह 2.5 किमी की बेहतर रेंज में वायर्ड और वायरलेस दोनों मोड में काम कर सकता है। यह कई टारगेट पर एक साथ निशाना बना सकता है, जिससे सुरक्षित दूरी पर रहकर इफेक्टिव ब्लास्ट किया जा सकता है।

पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ ACC जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सिक्किम में सेना कमांडरों की कॉन्फ्रेंस (ACC) में शिरकत की। यह पहली बार था जब इसे दिल्ली से बाहर किसी स्ट्रैटेजिक रूप से महत्वपूर्ण जगह पर आयोजित किया गया था। कॉन्फ्रेंस हाइब्रिड तरीके से हो रही है। इसका पहला चरण गंगटोक में और दूसरा चरण 28-29 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा।
अधिकारियों ने बताया- ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा, स्ट्रैटजी पर चर्चा और आगे की आउट लाइन तैयार करने के लिए यह कॉन्फ्रेंस की गई। अलगे चरण में इस पर और बात की जाएगी।


























