{“_id”:”67e78ec3e3bffb5dd40a20b9″,”slug”:”animal-welfare-board-of-india-notice-to-t-series-owner-bhushan-kumar-panditrao-dharenwar-honey-singh-2025-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चंडीगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत: T-Series के मालिक भूषण कुमार को नोटिस, हनी सिंह से जुड़ा मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गायक यो यो हनी सिंह के गाने में बिना अनुमति घोड़े के इस्तेमाल पर पशु कल्याण बोर्ड ऑफ इंडिया ने कुमार को नोटिस जारी किया है।
हनी सिंह और भूषण कुमार – फोटो : अमर उजाला/फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर की शिकायत पर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को पशु कल्याण बोर्ड ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी किया है। गायक यो यो हनी सिंह के नए गाने Maniac में बिना अनुमति घोड़े के इस्तेमाल पर पशु कल्याण बोर्ड ऑफ इंडिया ने कुमार को नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता पंडितराव धरेनवर ने भूषण कुमार और गायक हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।