अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एनआरआई की हत्या के दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राजासांसी में इटली निवासी मलकीत सिंह की हत्या की थी।
In a major breakthrough, Amritsar Rural Police arrests two accused — Bikramjit Singh @ Bikram and Karan — involved in the brutal murder of #Italy-based Malkit Singh at Raja Sansi, #Amritsar.
The arrested accused Bikramjit Singh is associated with the terrorist organisation… pic.twitter.com/FjxeMfqj67— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 8, 2025
बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। वह 2018 में राजासांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर, बिक्रमजीत ने पंजाब में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाए थे। आरोपियों से चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर, एक PX5 विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, एक .45 कैलिबर विदेशी निर्मित पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।



























