{“_id”:”685815124a42ee0683058466″,”slug”:”amarinder-singh-raja-warring-slam-himachal-mla-for-illegal-mining-2025-06-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab: हिमाचल भाजपा विधायक…पंजाब का मंत्री, पठानकोट में माइनिंग, कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने लगाए बड़े आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 08:07 PM IST
वड़िंग ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत-पाक तनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में घुटने टेक दिए।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोआ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हिमाचल प्रदेश के एक बीजेपी विधायक और पंजाब सरकार पर अवैध माइनिंग का धंधा चलाने का गंभीर आरोप लगाया। वड़िंग ने दावा किया कि कांग्रेस को इस विधायक के कथित तौर पर करोड़ों रुपये बांटने की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस विधायक से पठानकोट का एक-एक पैसा वसूला जाएगा।
Trending Videos
बीजेपी और आप पर साधा निशाना
वड़िंग ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत-पाक तनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में घुटने टेक दिए। उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए पंजाब सरकार पर नशा खत्म करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक घंटे की चर्चा से नशा खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन नशेड़ियों के घर ढहाने और गरीब परिवारों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पठानकोट की पुलिस अपराध रोकने के बजाय मंत्री कुलदीप सिंह कटारूचक्क के लिए काम करती है।