इन विषयों पर होगी चर्चा
‘ज्योतिष महाकुंभ’ में ज्योतिषाचार्यों की ओर से ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध, इतिहास में छुपे ज्योतिष के राज, भाग्य, ग्रहों की दशा, कुंडली, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष जैसे कई विषयों पर मंथन होगा। ग्रहों की गति, स्थिति और उनके गोचर से पड़ने वाले प्रभाव, भाग्य और कर्म के बीच संतुलन, अंकों और जन्म तिथि के जरिए जीवन की दशा का पूर्वानुमान जैसे दिलचस्प विषयों पर भी सार्थक चर्चा होगी। आधुनिक जीवन में ज्योतिष के महत्व पर भी बात होगी। श्रोता भी ज्योतिषाचार्यों से इन विषयों पर अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।
जाने-माने ज्योतिषाचार्य लेंगे हिस्सा
पंडित केए दुबे ‘पद्मेश’, पंडित लेखराज, अजय भांबी, जय प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शास्त्री, इंदु प्रकाश मिश्रा, पवन सिन्हा ‘गुरु जी’, डॉ. वाई राखी, रमेश सेमवाल, नितीशा मल्होत्रा, आचार्य आनंद, अनुपम वी कपिल, पंकज खन्ना, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, संजीव नैयर, मयंक शर्मा अनिल वत्स और शैलेंद्र पांडेय जैसे जाने-माने ज्योतिषाचार्य इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगे।
इसके अतिरिक्त, आचार्य अनिल वत्स, पंडित आर्यन द्विवेदी, पितांबर दत्त रतुड़ी, मोहन भट्ट, बृजेन्द्र मिश्रा, प्रणय दास, धनंजय दुबे, मधुराज, मुकुल कौशिक, स्वाति सक्सेना, दामोदर बंसल, नीलम शर्मा, सुनिता जायसवाल, जय गोविंद शास्त्री, सुदीप भार्गव, डॉ. खुशी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. अक्षय के.वी, अंकिता. के, मुकुल रस्तोगी, मीनल रस्तोगी, दीपक, ऋतु, नितीश कुमार वशिष्ठ, संजीव गुप्ता, राजीव तिवारी, नीता भेदा, सुरभि, शुभ्रा शुक्ला, नीरज, वंदना शर्मा, जास्मी दोशी, प्रभाकर सिन्हा, शिल्पा सिंह, अदिति भटनागर, कविता चैतन्य, साईं टंडन दास, अरुण बंसल, सर्वेष एफ गुप्ता, अंजना नैय्यर, समायरा जयसिंघानी, नेहा पोद्दार, शोभा साहु, दिवाकर तिवारी, हेमरतन, सुरेश चन्द्र पुरोहित, अर्चना पांडेय, श्वेता अग्रवाल, मंजू पी बोहरा, महक महेश्वरी, चंदना गर्ग, अनिल शर्मा, हजयाश्री ए जैन, विभा शर्मा, कामाक्षी वशिष्ट, अंशु मल्होत्रा, राज सिन्हा, स्वामी नित्यानंद, प्रवीण नांगिया, युवराज राजोरिया, सानवी गुप्ता आदि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।































