
आसिफ अली जरदारी, शहबाज शरीफ
– फोटो : एक्स/फरहातुल्लाह बी
विस्तार
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीटी) केंद्र और पंजाब प्रांत में गठबंधन सरकार बनाने पर राजी हो गई हैं। पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पीपीपी के प्रमुख बिलावल भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और उन्हें देश के लिए मिलकर काम करने का न्योता दिया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।


























