ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई शहरों में हवाई हमले की कोशिश की थी। इन घटनाओं के बाद चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में अलर्ट कर दिया गया है।
Trending Videos
चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह एयर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरू हो गए। इसका मतलब था कि वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई थी।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में हमले की साजिश नाकाम: टाइम बम और RDX लेकर पहुंचे थे आतंकी; टारगेट में था पुलिस थाना, हमले से पहले पकड़े गए
सीटीयू ने जम्मू रूट पर बस सेेवा की बंद
सीटीयू ने जम्मू-कटरा जाने वाली अपनी बस बंद कर दी गई है। सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना सुबह और शाम को चंडीगढ़ से जम्मू और कटरा के लिए बस जाती थी। कल शाम को जो बस गई थी, सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे पठानकोट से वापस भेज दिया गया, जिसके बाद आज सुबह सीटीयू की तरफ से जम्मू-कटरा की तरफ जाने वाली बस नहीं भेजी गई है।