- Hindi News
- International
- Airports And Metros Shut Down, Mobile Networks Down, Europe’s Electrical Grid Malfunctions; Millions Of People Affected
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूरोपीय देश स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार को बिजली गुल हो गई है। इसकी वजह से लाखों लोग बिना बिजली के रहने पर मजबूर है। बिजली सप्लाई रुक जाने से मेट्रो, एयरपोर्ट, रेल और मोबाइल नेटवर्क ठप्प हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपीय इलेक्ट्रिक ग्रिड में खराबी के चलते यह संकट खड़ा हो गया है।
फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में अलारिक माउंटेन पर आग लग गई जिसने पेरपिगन और पूर्वी नारबोन के बीच एक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिसिटी लाइन को नुकसान पहुंचा। पुर्तगाल की राष्ट्रीय विद्युत कंपनी REN ने कहा है कि इसे पावर आउटेज का एक संभावित कारण माना जा रहा है।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड और आसपास के इलाकों में पावर क्राइसिस के चलते मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट को रोक दिया गया है। यह एक सालाना क्ले कोर्ट टूर्नामेंट है। मीडिया के अनुसार, ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी जैकब फर्नली को कोर्ट छोड़ना पड़ा। बिजली जाने से स्कोरबोर्ड और कोर्ट के ऊपर लगे कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे।
ब्लैकआउट से जुड़ी तस्वीरें….

बिजली गुल होने की वजह से लोग अंधेरे में खाना बनाने पर मजबूर हैं।

मैड्रिड मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है

मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट को बीच में रोकने के बाद स्टेडियम से बाहर आते लोग।
यह खबर अपडेट हो रही है….

























