एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस बीच लंदन से अमृतसर, दिल्ली से पेरिस और पेरिस से दिल्ली की उड़ान को भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-पेरिस वाली एअर इंडिया की उड़ान को रद्द करने की वजह तकनीकी समस्या बताई गई। इस बीच खबर है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के महानिदेशक फैज अहमद किदवई आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
पहले जानते हैं अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट के बारे में
जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई। पहले एयर इंडिया AI315 (हांगकांग से दिल्ली) संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है।
अब दिल्ली-पेरिस की उड़ान के बारे में जानिए
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ’17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को रद्द कर दिया गया है। उड़ान से पहले की अनिवार्य जांच में एक समस्या सामने आई है, जिसे अभी ठीक किया जा रहा है। हालांकि, पेरिस चार्ल्स डी गॉल (CDG) हवाई अड्डे पर रात के संचालन पर प्रतिबंध के तहत आने वाली उड़ान को देखते हुए उड़ान को रद्द कर दिया गया है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों को विकल्प की पेशकश भी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप 17 जून, 2025 को पेरिस से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI142 भी रद्द कर दी गई है।’
यह भी पढ़ें
Indigo Emergency Landing: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की धमकी; नागपुर डायवर्ट की गई फ्लाइट
Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया