{“_id”:”686aa4e14563155a0e05e369″,”slug”:”after-the-remand-ends-majithia-should-be-sent-to-jail-for-14-days-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-756074-2025-07-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: रिमांड खत्म होने के बाद मजीठिया 14 दिन के लिए जेल भेजे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को रिमांड खत्म होने पर रविवार सुबह करीब 10 बजे मोहाली में ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरलीन कौर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मजीठिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में न्यू नाभा जेल भेज दिया। सरकारी वकील ने दावा किया मजीठिया के दस्तावेजों के साथ उनकी संपत्तियों से जब्त किए दस्तावेज मेल नहीं खा रहे हैं। मजीठिया के वकील अर्शदीप कलेर ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ झूठी कहानियां फैलाने वालों को अदालत में जवाब देना होगा। वहीं मोहाली कोर्ट के बाहर नारेबाजी कर रहे और पुलिस से धक्का-मुक्की करने पर वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा समेत कई अकाली समर्थकों को हिरासत में लिया गया। कुछ नेताओं को विभिन्न जिलों में नजरबंद भी किया गया। समर्थकों को रोकने के लिए तीन जिलों की पुलिस लगाई गई थी।



























