
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी
– फोटो : Twitter
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच खेल प्रतिस्पर्धा भले ही दशकों पुरानी हो, लेकिन सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने खेल भावना की एक नई मिसाल पेश की। मंगलवार को खेले गए जूनियर हॉकी मैच से पहले जब दोनों देशों के राष्ट्रीय गान बजाए गए, तो उसके तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाई-फाइव किया।
मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखे। यह दृश्य खास इसलिए था क्योंकि कुछ हफ्ते पहले हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच ऐसा कोई दृश्य नहीं देखने को मिला था।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











