चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में इकोनॉमिकली कम आयवर्ग के लिए 16 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शहर के 57 निजी स्कूल में 25 प्रतिशत के तहत ईडब्ल्यूएस और डीजी 815 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
16 दिसंबर तक ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी में प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग के पोर्टल से जोड़ना होगा। एंट्री लेवल कक्षाएं की दाखिला प्रक्रिया चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शहर के सभी निजी स्कूलों में जाकर निशुल्क आनलाइन सुविधा होगी। अभिभावकों को दाखिले के लिए 10 स्कूलों में आवेदन करना होगा। निजी स्कूलों में हेल्पलाइन केंद्र स्थापित करने होंगे।
अभिभावक चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 18 दिसंबर से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एक से 21 फरवरी तक बच्चों के जमा कागजों की पड़ताल की जाएगी। 25 फरवरी को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से बच्चो को स्कूल अलॉट किया जाएगा।
दूसरी सूची के अनुसार 17 फरवरी को ड्रा घोषित किया जाएगा। स्कूल की ओर विभाग को 24 मार्च को जानकारी देनी होगी कितनी सीटें भर गई और खाली है।
डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन नितिश सिंगला ने बताया कि अधिकतर प्राइवेट स्कूल पोर्टल से जोड़े चुके हैं।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












