
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
– फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब सीमावर्ती गांव मौड़ा के टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत और करीब आठ लोग घायल होने की सूचना है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटी हुई है। मरने वाला व्यक्ति पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया जा रहा है और वह सेना से रिटायर्ड था, हादसे के दौरान उसके शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकल गया जबकि शरीर का दूसरा आधा हिस्सा बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
इस बीच पांच-छह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक सामने खड़ा था, तभी एक टैंपो ट्रेवलर काफी तेज गति से आई, जिसमें टमाटर भरे हुए थे ने एक वाहन को टक्कर मारी जो कि अगली गाड़ियों से टकराते हुए लगभग 6 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई।



























