• Latest
  • Trending
  • All
Access to pornographic content for minors on X | X पर नाबालिगों को पोर्न कंटेंट की एक्सेस: बिना वेरिफिकेशन 13 साल के बच्चों का भी अकाउंट; कानून के हाथ नहीं पहुंच रहे

Access to pornographic content for minors on X | X पर नाबालिगों को पोर्न कंटेंट की एक्सेस: बिना वेरिफिकेशन 13 साल के बच्चों का भी अकाउंट; कानून के हाथ नहीं पहुंच रहे

9 months ago
Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

5 hours ago
Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’

Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’

5 hours ago
Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt

Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt

6 hours ago
Allahabad HC dismisses 11 special appeals by UP govt for delays in filing

Allahabad HC dismisses 11 special appeals by UP govt for delays in filing

6 hours ago
Cybersecurity Risks: Banks Ramp Up Defences Against AI Threats

Cybersecurity Risks: Banks Ramp Up Defences Against AI Threats

6 hours ago
Bengal, Tamil Nadu record highest-ever turnout since Independence in Phase 1 of polling, says Gyanesh Kumar

Bengal, Tamil Nadu record highest-ever turnout since Independence in Phase 1 of polling, says Gyanesh Kumar

9 hours ago
Dabur faces a tangle of growth headwinds

Dabur faces a tangle of growth headwinds

9 hours ago
Dietary Risks Linked to 5.9 Million Cardiovascular Deaths in 2023, ETHealthworld

Dietary Risks Linked to 5.9 Million Cardiovascular Deaths in 2023, ETHealthworld

11 hours ago
Sai Tamhankar interview: The ‘Matka King’ actor on working across languages and her quest for longevity

Sai Tamhankar interview: The ‘Matka King’ actor on working across languages and her quest for longevity

11 hours ago
Bengal Assembly Polls: Clashes reported from several districts in phase 1 voting

Bengal Assembly Polls: Clashes reported from several districts in phase 1 voting

11 hours ago
Warner Bros shareholders to vote on Paramount’s  billion takeover of the Hollywood giant

Warner Bros shareholders to vote on Paramount’s $81 billion takeover of the Hollywood giant

12 hours ago
Ban Lawrence of Punjab web series: Police to I&B ministry

Ban Lawrence of Punjab web series: Police to I&B ministry

13 hours ago
Thursday, April 23, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Access to pornographic content for minors on X | X पर नाबालिगों को पोर्न कंटेंट की एक्सेस: बिना वेरिफिकेशन 13 साल के बच्चों का भी अकाउंट; कानून के हाथ नहीं पहुंच रहे

by India News Online Team
July 26, 2025
in Hindi News
0
Access to pornographic content for minors on X | X पर नाबालिगों को पोर्न कंटेंट की एक्सेस: बिना वेरिफिकेशन 13 साल के बच्चों का भी अकाउंट; कानून के हाथ नहीं पहुंच रहे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


नई दिल्ली35 मिनट पहलेलेखक: सुनील सिंह बघेल

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने अश्लील और अभद्र कंटेंट प्रसारित करने वाले कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद कर दिए, लेकिन X (पूर्व में ट्विटर) पर रोक नहीं लगवा रही है। भास्कर की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा है कि X पोर्न वीडियो-साइट्स और एडल्ट कंटेंट का सबसे बड़ा सोर्स बनकर उभरा है।

सबसे बड़ी चिंता ये कि X पर एडल्ट कंटेंट की एक्सेस से 13 साल के बच्चे की पहुंच भी एडल्ट ​कंटेंट तक हो रही है। जबकि भारत में एडल्ट कंटेंट देखने की उम्र 18 साल है। X 13 साल के बच्चों को अकाउंट बनाने देता है, लेकिन X में जन्म तारीख के वेरिफिकेशन की मैकेनिज्म ही नहीं है। नतीजा, बच्चों को एडल्ट कंटेंट Xपोजर पर रोक नहीं है।

साइबर Xपर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता का कहना है कि भारत में इंटरमीडियरी नियमों के अनुसार X जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को 13 साल से कम उम्र के बच्चों को एडल्ट कंटेंट से दूर रखने के लिए सिस्टम बनाना चाहिए। उम्र के वैरिफिकेशन के लिए एआई टूल्स का उपयोग हो।

असल खेल: पोर्न प्रमोशन से पैसा X पर पोर्न के फ्री प्रमोशन के नाम पर दरअसल पैसे कमाने का खेल है। फर्जी अकाउंट पर पोर्न वीडियो की क्लिप डालकर एडल्ट साइट पर रीडायरेक्ट किया जाता है। वहां पर मोटी सब्सक्रिप्शन फीस लेकर एक्सेस देते हैं। कई पोर्न वेबसाइट में ऐसे वायरस होते हैं जो मोबाइल से प्राइवेट वीडियो, निजी फोटो निकाल लेते हैं। फिर हैकर्स इनसे यूजर्स को ब्लैकमेल करते हैं। पैसों की वसूली और नहीं देने पर आत्महत्या करने के मामले भी आ चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भी दरकिनार

इस मामले में रिसर्च करने वाले सौरभ जैन कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन कहती है पोर्न साइट पर भी सहमति वाले वीडियो डाले जा सकते हैं, पर X पर कई दुष्कर्म केस यहां तक कि कुंभ में महिला स्नान के आपत्तिजनक वीडियो हैं।

X से जवाब नहीं…

दैनिक भास्कर ने हेल्प सेंटर पर 14 जुलाई को बच्चों को एडल्ट कंटेंट तक पहुंच पर सवाल पूछे थे, लेकिन X की ओर से 26 जुलाई तक जवाब नहीं मिला।

5 जुलाईः केंद्र सरकार ने 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया

केंद्र सरकार ने 5 जुलाई को अश्लील कंटेंट प्रसारित करने वाले 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया था। सरकार का कहना है कि ये एप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे।

सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) को इन OTT एप्स-वेबसाइट्स को ब्लॉक करने को कहा है। बैन एप्स में ALTT, Ullu, देसी फ्लिक्स जैसे फेमस प्लेटफॉर्म भी हैं।

ALTT एप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था। वहीं ULLu एप को IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।

इससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था। साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे।

चार कानूनों के तहत OTT एप्स पर बैन

  1. IT एक्ट, 2000 (धारा 67)- इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट प्रकाशित या फैलाना कानूनी अपराध है।
  2. IT एक्ट, 2000 (धारा 67A)- इंटरनेट पर सेक्शुअल एक्टिविटी से जुड़ा वीडियो या कंटेंट पोस्ट करना गैरकानूनी है।
  3. BNS 2023 (धारा 294)– सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करना या गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।
  4. महिलाओं के अश्लील (निषेध) एक्ट 1986 (धारा 4)- किसी भी माध्यम से महिलाओं को अश्लील या अपमानजनक रूप में दिखाना कानूनी अपराध है।

लॉकडाउन में ALTT​ और Ullu एप के व्यूअर्स बढ़े

ALTT की रागिनी एमएमएस, गंदी बात जैसी सीरीज काफी पॉपुलर हुई थीं।

ALTT की रागिनी एमएमएस, गंदी बात जैसी सीरीज काफी पॉपुलर हुई थीं।

2020 के लॉकडाउन में जब OTT प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दिया गया, उसी दौरान ALTT और Ullu एप जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट ज्यादा प्रसारित होने लगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2020 में एक एडल्ट कॉमेडी शो के लिए सर्वाधिक स्ट्रीमिंग (1.1 करोड़ ) एक दिन में ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर की गई।

इस रिपोर्ट के अनुसार ALTT की मई 2020 की व्यूअरशिप में 2019 की तुलना में 60% इजाफा हुआ। 2020 में इसके मंथली एक्टिव यूजर्स भी 21% बढ़े। इस ओटीटी पर एडल्ट कंटेंट ज्यादा है।

ऑनलाइन कंटेंट को लेकर सरकार की मौजूदा गाइडलाइन

भारत सरकार ने 2021 में ‘द इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स’ बनाया था। इसे 6 अप्रैल, 2023 को अपडेट किया गया। 30 पेज की गाइडलाइन में सोशल मीडिया, फिल्म और वेब सीरीज के लिए नियम बताए गए हैं।

पेज नंबर-28 पर फिल्म, वेब सीरीज और एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के लिए जनरल गाइडलाइंस है। इसमें टारगेट ऑडियंस के आधार पर कैटेगरी तय करना जरूरी है। ये चेतावनी देना भी जरूरी है कि आप क्या कंटेंट दिखा रहे हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक, OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रीवांस ऑफिसर रखने होंगे। कंटेंट कानून के हिसाब से होना चाहिए। उसमें सेक्स न हो, एंटी नेशनल न हो और बच्चों-महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाला न हो।

2020 में OTT प्लेटफॉर्म्स ने सेल्फ रेगुलेशन कोड बनाया था

2021 में राज कुंद्रा पर लगे OTT के जरिए पोर्न बेचने के आरोप

19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को फिल्में बनाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।

19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को फिल्में बनाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।

देश में OTT और एप की आड़ में पोर्न के रैकेट का खुलासा पहली बार 2021 में अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद हुआ। राज पर ‘हॉटशॉट’ नाम के एक ओटीटी प्लेटफाॅर्म के जरिए पोर्न बेचने के आरोप लगे थे। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं।

देश में कब और कैसे हुई OTT की शुरुआत

देश में OTT की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहला डिपेंडेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘बिगफ्लिक्स’ था। इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साल 2008 में रिलीज किया था। इसके बाद 2010 में डिजिवाइव ने ‘नेक्सजीटीवी’ नाम से इंडिया का पहला ओटीटी मोबाइल एप लॉन्च किया।

2008 में लॉन्च हुआ बिग फ्लिक्स देश का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म था।

2008 में लॉन्च हुआ बिग फ्लिक्स देश का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म था।

आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग ने बढ़ाई लोकप्रियता

2013 और 2014 में नेक्सजीटीवी, आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाला पहला एप बना। इसके बाद 2015 में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग ने ही हॉटस्टार (जो अब डिज्नी+हॉटस्टार है) को देश का सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाया।

2013 में टीवी शोज भी ओटीटी पर आए

2013 में डिट्‌टो टीवी और सोनी लिव जैसे एप भी लॉन्च हुए, जिन्होंने स्टार, सोनी, वायकॉम और जी जैसे चैनल्स पर प्रसारित किए जाने वाले शोज भी ओटीटी पर स्ट्रीम करने शुरू कर दिए। इसके बाद दर्शकों ने बड़े पैमाने पर इन ओटीटी एप्स को डाउनलोड करके मनमर्जी से किसी भी वक्त अपने फेवरेट शोज देखना शुरू कर दिए।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:कहा- ये गंभीर मुद्दा, सरकार एक्शन ले; केंद्र बोला- नए नियमों पर काम जारी

सुप्रीम कोर्ट में मार्च में ऑनलाइन अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार और 9 OTT-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बेंच ने कहा था- कहा- ये गंभीर मुद्दा, सरकार एक्शन लें। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: accesscontentMinorspornographicअकउटएकससककटटकनननबलगनहपरपरनपहचबचचबनभरहवरफकशनसलहथ
Share196Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

0
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

April 23, 2026
Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’

Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’

April 23, 2026
Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt

Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt

April 23, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL
  • Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’
  • Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.