{“_id”:”6851b6ef61d1df16da0cb9e4″,”slug”:”aap-joined-the-election-campaign-of-the-candidate-action-recommended-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-739918-2025-06-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: आप उम्मीदवार के चुनाव अभियान में शामिल हुए हुई, कार्रवाई की सिफारिश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के दौरान एक सरकारी अधिकारी की ओर से आदर्श आचार संहिता व सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है। पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आयोग ने राज्य सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है। लुधियाना के जिला चुनाव अधिकारी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट व सोशल मीडिया निगरानी टीम की जांच के अनुसार यह पाया गया कि भुलत्थ नोटिफाइड एरिया कमेटी के कार्यकारी अधिकारी रणदीप वड़ैच ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में आप के हलका इंचार्ज एडवोकेट हरसिमरन सिंह के साथ एक चुनाव अभियान में सक्रिय भाग लिया। उक्त भागीदारी पंजाब सरकारी कर्मचारियों पर लागू सरकारी कर्मचारी (आचरण) नियम 1966 के नियम 5 का स्पष्ट उल्लंघन है।





























