श्रीनगर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
सेना ने बताया कि शुक्रवार (22 दिसंबर) की रात में निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। कैमरे में तीन आतंकी एक शव को इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे।
हालांकि, सेना ने इसका फुटेज जारी नहीं किया है। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है।
अखनूर राजौरी से करीब 66 किमी दूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल अलर्ट पर है।
राजौरी हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल से सेना पर हमले का दावा किया गया है।
डेरा की गली में घात लगाकर बैठे थे आतंकी

आतंकियों ने सेना की मारुति जिप्सी और ट्रक पर फायरिंग की, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए।
सेना के काफिले पर 21 दिसंबर को सुरनकोट और बफलियाज जाने के दौरान हमला हुआ। एक रात पहले सुरक्षाबलों ने यहां आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
हमले के दिन थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली नाम के इलाके में आतंकी घात लगाकर बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे सेना की एक मारुति जिप्सी और एक ट्रक जैसे की यहां से गुजर रही थी, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
शहीद सैनिकों की पहचान नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार के रूप में हुई है। सेना ने पांचवें शहीद के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम मौके पर पहुंची है।
पूर्व DGP बोले- पाकिस्तान ने योजनाबद्ध हमला करवाया
जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद ने राजौरी हमले पर कहा- आर्मी व्हीकल पर हमला पाकिस्तान की तरफ से योजनाबद्ध तरीके से किया गया। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद जो सकारात्मक बदलाव हुए हैं, आतंकी इस नरेटिव को बदलना चाहते हैं।
पुंछ के सुरनकोट इलाके में 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात एक पुलिस शिविर में ब्लास्ट हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार (20 जनवरी) को इस घटना की जानकारी दी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पुलिस कैंप में खड़े कई वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
250-300 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार
BSF के एक सीनियर अफसर ने 16 दिसंबर को इंटेलिजेंस के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान सीमा में 250 से 300 आतंकी लॉन्चपैड पर हैं। ये जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। अफसर ने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।
BSF के IG अशोक यादव ने पुलवामा में बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हम (BSF) और सेना संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं। पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकास के कामों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











