{“_id”:”68756dc2be39f756380898cb”,”slug”:”a-teenager-hanged-herself-to-death-in-mouli-village-chandigarh-news-c-16-pkl1043-763011-2025-07-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: मौली गांव में किशोरी ने लगाया फंदा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मनीमाजरा। मौलीजागरां गांव में रहने वाली एक 17 साल की किशोरी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात 12 बजे की है। पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर की किशोरी ने घर में कुछ कहासुनी के बाद पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने फंदे से उतारकर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर लिया। मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा के मुताबिक फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई गई है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद




























