जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र की करीब 15 विभिन्न सोसाइटियों की गठित यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन 11 से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाएगी। इस संबंध में उर्वा के पदाधिकारी की आज नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी और सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पूरे सफाई अभियान संबंधी रूपरेखा तैयार की गई। यह फैसला लिया गया कि शनिवार, 11 अक्टूबर को गुलमोहर ट्रेंड्स, वेलिंगटन एस्टेट, सॉलिटेयर डिवाइन, वसंत विहार फेज- 2 के क्षेत्र में सफाई की जाएगी। सोमवार 13 अक्टूबर को मार्केट वसंत विहार फेज 2, शिव विहार, सब्ज़ी मंडी रोड, चक्की, नाला, गुरु नानक नगर क्षेत्र में सफाई की जाएगी।
मंगलवार, 14 अक्टूबर को कामधेनु सोसाइटी, रेगलिया हाइट्स, कृष्णा एन्क्लेव, वसंत विहार फेज-1 से हर्मिटेज रोड क्रॉसिंग क्षेत्र में सफाई की जाएगी। बुधवार 15 अक्टूबर को रेलवे क्रॉसिंग से मंडी, शालीमार एन्क्लेव, गणेश विहार, मोतिया हाइट्स, हर्मिटेज से दशमेश एन्क्लेव तक के क्षेत्र में सफाई कीजाएगी। गुरुवार 16 अक्टूबर को सामुदायिक केंद्र (वार्ड – 13), स्पैंगल हाइट्स नई पीढ़ी क्षेत्र में सफाई की जाएगी। शुक्रवार, 17 अक्टूबर को पुराना डंपिंग ग्राउंड (सब्ज़ी मंडी के पास) सफाई मुकम्मल करने के बाद एक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें समूह सफाई कर्मियों, सफाई सुपरवाइजर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संबंध में एक पोस्टर नगर परिषद कार्यालय में भी लगाया गया।



























