
फिरोजपुर मलवाल रोड शहर स्थित हरगोबिंद क्लीनिक पर बैठे बीएएमएस डॉक्टर रुपिंदरजीत सिंह वासी रिखी कॉलोनी पर तीन बदमाशों ने गोली दागी। डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी डॉक्टर को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
उधर, पुलिस का कहना है कि डॉक्टर खतरे से बाहर है। इसके बयान दर्ज कर जल्द ही बदमाशों को काबू किया जाएगा । डॉक्टर का कहना है कि वह क्लीनिक में बैठा था और बाइक सवार तीन व्यक्ति उसके पास आए। किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई और आरोपियों ने उस पर गोली दाग दी।




























