{“_id”:”686ac386c15e86f9820b3004″,”slug”:”three-including-two-minors-arrested-in-murder-of-youth-chandigarh-news-c-16-pkl1043-756251-2025-07-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: युवक की हत्या में दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:12 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
चंडीगढ़। मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में देर रात पंचकूला के राजीव कॉलोनी के रहने वाले युवक संजीव उर्फ सोनू की हत्या के मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। एक आरोपी प्रिंस को सोमवार को जिला अदालत और नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उनके दोस्त के बारे में कुछ गलत बोला था। उन्हें सोनू के इंदिरा कॉलोनी में आने पर आपत्ति थी जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। सोनू शनिवार रात इंदिरा कॉलोनी में अपने किसी दोस्त को मिलने आया था। रात साढ़े 10 बजे तीन-चार युवकों ने सड़क पर घेरकर चाकू से गोद बीच सड़क फेंक दिया था।