{“_id”:”68464f7b3d7c9ffe3b0698bd”,”slug”:”indore-couple-missing-sonam-and-raja-raghuvanshi-news-sonam-raghuvanshi-found-unconscious-at-ghazipur-2025-06-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonam Raghuvanshi: गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; सबसे पहले इस शख्स ने देखा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Sonam Raghuvanshi
– फोटो : संवाद
विस्तार
मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना इलाके से बरामद की गई है।
गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि सोनम 17 दिन बाद पुलिस को बदहवास हालत में मिली है। वह रो रही थी। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि रात में एक अज्ञात महिला के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने पुलिस को बताया, कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया।



























