रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप करने वाले 8 दोषियों को रीवा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ एक दोषी को 2 लाख 31 हजार और बाकी सभी पर 2 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना
.
घटना 21 अक्टूबर 2024 की है। पीड़ित दंपती भैरव बाबा मंदिर के दर्शन करने पहुंचा था। मंदिर से कुछ दूरी पर शराब के नशे में धुत आठ युवकों ने पहले पति को बंधक बनाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद, पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर गुढ़ थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चला गुढ़ में हुई इस घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया गया और 5 महीने 12 दिन के भीतर सुनवाई पूरी कर ली गई। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पदमा जाटव की अदालत ने तथ्य प्रमाणित होने के बाद सभी आठ दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा-

अभियोजक की तरफ से 24 सबूत पेश किए गए थे। जिनसे प्रथम दृष्टया गैंग रेप का अपराध सिद्ध होता है।


21 अक्टूबर 2024 को पति के साथ गई थी महिला पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला से गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया।

पुलिस जांच में घटनास्थल पर शराब की बोतल और गिलास मिले थे।
कहा था- पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे दंपती ने पुलिस को बताया था कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए। यहां 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे।
पीड़िता अपने परिजन के साथ 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया।

इसी चट्टान के पीछे आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया था। पिकनिक स्पॉट के वीडियो बनाए थे।
ये खबर भी पढ़े…
पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: रीवा में आरोपियों ने वीडियो भी बनाया



























