{“_id”:”67e21bc1a00c8eb4b7084258″,”slug”:”brokers-changing-rs-2000-notes-in-front-of-chandigarh-rbi-office-by-taking-20-percent-commission-2025-03-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चंडीगढ़ में चल रहा खेल: दलाल को 20 फीसदी कमीशन दो, 2000 रुपये का नोट बदलवा लो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कैमरे में कैद दलाल
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चंडीगढ़ में 20 फीसदी कमीशन लेकर आरबीआई कार्यालय के सामने दलाल 2000 रुपये का नोट बदल रहे हैं। दोपहर एक बजे अमर उजाला के रिपोर्टर सेक्टर-17 के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के सामने से अपनी कार धीमी करते हैं।
कार अभी रुकती भी नहीं है कि वहां एक व्यक्ति आता है और पूछने लगता है कि 2000 के नोट बदलने हैं क्या। उसे पूछा जाता है कि कैसे करोगो। रिपोर्टर कार को पास में बनी नगर निगम की पार्किंग में पार्क करता है। दलाल पीछे-पीछे आने लगता है और नोट बदलने की बात करता है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 10 करोड़ का घोटाला: रिटायर्ड हवलदार ने दिल्ली सीवीसी को दिए सबूत, जांच के आदेश
दलाल ने बताया कि मौके पर ही 20 लाख रुपये तक बदल सकते हैं। एक करोड़ रुपये तक उसने बदलवाएं हैं। हालांकि उसके लिए पहले छोटी राशि बदलवानी पड़ती है और बाकी पैसा दिखाना पड़ता है। उसने बताया कि उसके ऊपर डीलर काम करता है। उसकी सीधी सेटिंग आरबीआई के लोगों से है।



























