
कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद कैदी को तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल लाया गया था जहां उसे ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी की पत्नी पूजा, मां बेअंत कौर और परिजनों ने आरोप लगाया कि सरबजीत सिंह पर झूठा मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पहले उसका हाथ भी तोड़ दिया गया था।



























