11:24 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: पंत की आक्रामक बल्लेबाजी
भारत ने चार विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 18 गेंद में 34 रन और जडेजा आठ गेंद में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने वेबस्टर के 18वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 100 रन के पार जा चुकी हैं।
11:12 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका
78 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ब्यू वेबस्टर ने शुभमन गिल को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। गिल 13 रन बना सके। भारत का शीर्षक्रम फिर फेल रहा। इससे पहले यशस्वी 22 रन, केएल राहुल 13 रन और विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
10:59 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली फिर फेल
विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे हैं। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। एकबार फिर कोहली ऑफस्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। उनका कैच स्लिप में स्मिथ ने लपका। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। पंत ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। टीम इंडिया की कुल बढ़त 72 रन की हो चुकी है।
10:38 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका
47 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। भारत ने पांच रन के अंतराल पर दो विकेट गंवाए हैं। 42 पर राहुल आउट हुए थे। उन्हें भी बोलैंड ने बोल्ड किया था। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी को भी क्लीन बोल्ड किया। राहुल 13 और यशस्वी 22 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
10:36 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को 42 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
09:52 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारतीय पारी शुरू
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। ये दोनों टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
09:30 AM, 04-Jan-2025
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर सिमटी
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन 181 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। खास बात यह रही कि जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान बुमराह मैच को छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के बाकी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाकी के चार विकेट जल्द ही निपटा दिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में कोहली कप्तानी कर रहे थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले।
आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 172 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया। फिर नीतीश रेड्डी का शो देखने को मिला।
नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। 166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी।
09:13 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका
166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध का यह तीसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट किया था। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
09:08 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
164 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। फिलहाल ब्यू वेबस्टर और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 166 रन है। कंगारू भारत से अभी भी 19 रन पीछे हैं।
09:03 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
162 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने कप्तान पैट कमिंस को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। फिलहाल ब्यू वेबस्टर और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया।
















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











