
Mann ki Baat
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्तूबर 2014 को हुई थी। इसे 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है, जिसमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है।
इस कार्यक्रम के दौरान वे महिला सुरक्षा, अमेरिका दौरा, जम्मू-कश्मीर हरियाणा चुनाव जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा चेस चैंपियंस, पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात और पोषण माह पर भी चर्चा की संभावना है। बता दें कि हर साल एक सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच पोषण माह मनाया जाता है। पोषण को लेकर लोगों को जागरूक बनाने के लिए पोषण मेला, एनीमिया (anemia) शिविर, नवजात शिशुओं के घर की विजिट, सेमिनार, वेबिनार जैसे कई तरीके अपनाए जाते हैं।





























