
Shweta Tiwari Fashion
अक्सर महिलाएं जब 40 की दहलीज के आसपास पहुचंती हैं तो सिर्फ साड़ी या फिर ड्रेस जैसी कुछ सेलेक्टेड कपड़ों में ही अपने आप को सीमित कर लेती हैं।दरअसल इस उम्र में महिलाएं अपने ड्रेसेस के साथ ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं करती हैं।या यूं कहें कि हमारी सोशल कंडीशनिंग ऐसी है जहां महिलाएं चार लोगों के डर से या फिर बॉडी साइज़ इशू की वजह से बस साड़ी और ड्रेस में ही नज़र आती हैं।बता दें, साड़ी या ड्रेस में कोई खराबी नहीं है… अगर आप इन कपड़ों में कम्फर्टेबल और सहज महसूस करती हैं तो! यानी इन्हें पहनना आपकी चॉइस होनी चाहिए कोई मजबूरी नहीं। लेकिन अगर आपको स्टाइलिंग करना पसंद है, कपड़ों के साथ मिक्स मैच कर उन्हें पहनना पसंद है तो आप बिना किसी की परवाह किए स्टाइलिंग में श्वेता तिवारी से प्रेरणा ले सकती हैं।श्वेता की उम्र 43 के आसपस है लेकिन उनकी स्टाइलिंग और फैशन गेम यंग लड़कियों को भी जलन का शिकार बना लेता है।तो चलिए आज हम आपको श्वेता के कुछ बेहतरीन लुक्स दिखाते हैं।इन लुक्स को आज़माकर आप भी दिख सकती हैं बॉमशेल।
Latest Lifestyle News



























