- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Delhi Fire | MP Rajasthan Delhi UP Mumbai News
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार तड़के एक बस फ्लाईओवर से गिर गई। जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बस दिल्ली से आ रही थी। जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के मुताबिक मृतक की पहचान मेरठ के प्रेम किशन (40) के रूप में हुई है। घायलों को बरेली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार की हालत गंभीर है।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 रही

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक सोमवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। NCS ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
कपाट खुलने के बाद 8 दिन में 1.20 लाख तीर्थयात्री बद्रीनाथ पहुंचे

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद केवल 8 दिनों में रिकॉर्ड 1,20,757 तीर्थयात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 19 मई को 28055 तीर्थयात्रियों ने बद्रीनाथ के दर्शन किए। यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन भक्तों को सभी सुविधाएं दे रहा है। DM हिमांशु खुराना के मुताबिक बद्रीनाथ धाम में अब तक 1546 श्रद्धालुओं की जांच एवं उपचार किया जा चुका है। बदलते मौसम में श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।




























