05:06 PM9 फ़रवरी 2024
- कॉपी लिंक
केयरटेकर सरकार बोली- पड़ोसी मुल्क में इंटरनेट बंद होता है, हमारे यहां नहीं
पाकिस्तान में केयरटेकर सरकार के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) गौहर ऐजाज और सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार के 2 मंत्रियों ने चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
सूचना मंत्री ने कहा- वोटिंग के दौरान मुल्क में कहीं भी इंटरनेट या सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स बंद नहीं थे। भारत का नाम लिए बिना सोलंगी ने कहा- इंटरनेट सेवा हमारे पड़ोसी देश, अमेरिका और ब्रिटेन में बंद हो चुकी है, लेकिन यहां नहीं। किसी ने भी आतंकवाद से उतनी लड़ाई नहीं लड़ी, जितनी हम लड़ रहे हैं।

























