
प्रदर्शन करते नेताओं को ले जाते पुलिसकर्मी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई गड़बड़ी के आरोपों पर बुधवार को सेक्टर 17 नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के कुछ ही समय के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और वहां से जबरदस्ती उठाकर बस में बिठाकर थाने ले गई। प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह धांधली है, जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी सरेआम गुंडागर्दी कर रही है। इसलिए विरोध जरूरी है।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लबाना ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा ऐसा किया जाना बहुत ही परेशान करने वाला है। पूरे देश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने इस कुकृत्य को देखा है। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता राम नाम का जाप भी कर रहे थे।





























