Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया ‘दंगे’ का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट
ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पाने के चलते उनके प्रशंसक फिल्म ‘फाइटर’ से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में देखते समय लोग काफी उत्साहित भी दिख रहे हैं, लेकिन ये दर्शक उस तादाद में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं जितने की उम्मीद ये फिल्म बनाने वाले लगाए बैठे हैं। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ ने उम्मीद से कहीं कम ओपनिंग लेने के बाद शुक्रवार को कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखा था, लेकिन शनिवार को ये फिल्म फिर से नीचे आ गई है।
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की वॉयकॉम 18 स्टूडियोज के साथ बनी फिल्म ‘फाइटर’ को देखने फिलहाल उन्हीं स्थानों के दर्शक आ रहे हैं, जहां ये फिल्म लगी है। दिल्ली एनसीआर और ईस्ट पंजाब के छोटे शहरों में तमाम लोगों को ये पता ही नहीं है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म भी रिलीज हुई है। फिल्म ‘फाइटर’ की मार्केटिंग टीम ने छोटे शहरों के दर्शकों को नजदीकी बड़े शहरों तक लाने की कोई ऐसी योजना नहीं बनाई है जैसी कि योजना ‘पठान’ और ‘जवान’ के मेकर्स ने की थी।
पहले दिन सिर्फ 22.50 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘फाइटर’ ने शुक्रवार को 39.50 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म बनाने वालों की बांछें खिला दी थीं, लेकिन शनिवार का दिन उनके लिए उतना ही उत्साहजनक नहीं रहा। शनिवार के रात 9 बजे तक के शुरुआत रुझानों के मुताबिक ये फिल्म शनिवार को बमुश्किल अपने शुक्रवार के कलेक्शन के आधे तक पहुंचती दिख रही है। वीकएंड के दिन पर फिल्म का कलेक्शन एकाएक करीब 50 फीसदी गिर जाना फिल्म के लिए अच्छा शकुन नहीं माना जा रहा है।
Rajinikanth: दलपति विजय का मजाक बनाने पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं शुभचिंतक हूं, प्रतिस्पर्धी नहीं




























