
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Agency
विस्तार
कश्मीर में साल की पहली मुठभेड़ बुधवार की देर रात कुलगाम जिले के आदिगाम में शुरू हुई। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
पुलिस ने बताया कि आदिगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को समर्पण का मौका दिया गया, लेकिन जब वे लगातार फायरिंग करते रहे।
इस पर सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुलगाम पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ की ओर से पूरे गांव की घेराबंदी कर प्रवेश तथा निकास के रास्ते को सील कर दिया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग न निकले, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।



























