महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल काट रहा है। इस मामले में जैकलीन का भी नाम है और उनसे कई बार इस संदर्भ में पूछताछ हो चुकी है। हालांकि, अभिनेत्री ने महाठग के साथ किसी तरह जुड़े रहने से इनकार किया है। जैकलीन के इन दावों के बीच सुकेश समय-समय पर उनके लिए जेल से प्रेम पत्र लिखता रहता है। एक बार फिर थैंक्सगिविंग और क्रिसमस के मौके पर उसने जैकलीन के लिए चिट्ठी लिखी है।
बता दें कि सुकेश कई बार जैकलीन के लिए जेल से चिट्ठी लिख चुका है। इनमें वे अक्सर अभिनेत्री के प्रति अपने प्यार का जिक्र करता है और उस समय के बारे में बताता है, जो दोनों ने साथ बिताया। अब अपनी हालिया चिट्ठी में सुकेश ने लिखा, ‘बेबी, सबसे पहले तो बता दूं कि मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं कि तुम्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स (DIAFA) 2023 में सम्मानित किया गया। तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं माय लव। तुम भारतीय मनोरंजन जगत की शानदार कलाकार हो’।



























