मैड्रिड5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्पेन में ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीर। ट्रेन का मलबा और शव दिखाई दे रहे हैं।
स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें पहुंची हैं।
स्पेनिश रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ। एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी। कई डिब्बे मलबे में बदल गए हैं।
हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को स्पेन के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई। टक्कर स्पेन की सरकारी ट्रेन Renfe AVE 2080 और प्राइवेट ट्रेन Iryo 6076 के बीच हुई है। इनकी औसत रफ्तार 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है।
हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…
हादसे के बाद लोगों ने घायलों को मलबे से निकालने में मदद की।
हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रेनों के टकराने के बाद उसका मलबा आस-पास फैला नजर आया।
राहत और बचाव कार्य जारी
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने कहा कि ट्रेन हादसे की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है।
हादसा टोलेडो प्रांत में लॉस येबेनेस और उर्दा कस्बों के बीच हुआ।
मैड्रिड में ट्रेन यात्रियों का इंतजार बढ़ा
यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। जांच की जाएगी कि ट्रेन समय पर क्यों नहीं रुकी। क्या सिग्नल सिस्टम में खराबी थी या ड्राइवर ब्रेक लगाने में चूक गया, इसकी भी जांच होगी।
जांच में यह भी देखा जाएगा कि टक्कर से पहले ये सिस्टम काम कर रहे थे या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, रेनफे ट्रेन का ड्राइवर अभी लापता है। ट्रेन ड्राइवरों के संगठनों ने हादसे को असामान्य बताया है।
राजधानी मैड्रिड को जोड़ने वाली ट्रेन सर्विस बंद होने की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मैड्रिड के स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में खड़े हैं।
ट्रेन हादसे के बाद रेल रूट की कई ट्रेनें रद्द हो गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर लोग अपने स्मार्टफोन पर चेक कर रहे हैं।
9 महीने में दूसरा बड़ा हादसा
स्पेन में 9 महीने पहले भी एक ट्रेन हादसा हुआ था। उस हादसे में अंदालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में इर्यो कंपनी की हाई-स्पीड ट्रेन मालागा से मैड्रिड जा रही थी।
ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चले गए थे और सामने से आ रही रेनफे की ट्रेन से टकरा गए थे। लोगों ने बताया था कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ था।
स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में 9 महीने पहले ट्रेन टकराई थीं।
स्पेन ट्रेन हादसा गूगल पर ट्रेंड कर रहा…
सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
——————————-
यह खबर भी पढ़ें…
रिपोर्ट- हूतियों को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी: रक्षा मंत्री 1 अरब डॉलर लेकर तेहरान पहुंचे; ईरान-पाकिस्तान के जरिए मध्यस्थता की कोशिश
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पिछले 3 महीने से जंग चल रही है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी के कई तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर हमले किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…



















