
लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
पीएम मोदी ने बताया महान दृष्टिकोण वाला नेता
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है और हम सभी को बहुत प्रेरित करती है।’ इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने उन्हें ‘एक महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’ बताया।
भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा जीवन
राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा को एक मजबूत ताकत के रूप में उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले आडवाणी शनिवार को 98 साल के हो गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।’

जन्मदिन के मौके पर लालकृष्ण आडवाणी के घर गए पीएम मोदी
दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।’ (भाषा के इनपुट के साथ)
Latest India News











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












