
सीटीयू की बसें
– फोटो : https://chdctu.gov.in/
विस्तार
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की मौजूदा 80 ई-बसों ने अब तक 25.45 लाख लीटर डीजल की बचत की है और साथ ही 6719 मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड को वातावरण में जाने से रोका है।
विभाग को आर्थिक बचत भी हो रही है। इसलिए सीटीयू ने 2026-27 तक इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को 80 से बढ़ाकर 438 करने का लक्ष्य रखा है। हर साल के लिए लक्ष्य तय किया गया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगले कुछ महीनों में सीटीयू को 100 ई-बसें मिल सकती हैं। इसके लिए एक कंपनी से समझौता भी हो चुका है।
डीजल पर होने वाले खर्च में कमी से परिवहन विभाग को आर्थिक बचत हो रही है। सीसीबीएसएस के राजस्व में वर्ष 2021-22 से अब तक लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वर्ष 2021-22 में सीसीबीएसएस ने साल भर में जितनी कमाई की थी, वर्ष 2024-25 में पहली तिमाही में ही करीब उतने रुपये कमा लिए हैं। इसके अलावा, ई-बसें अपेक्षाकृत कम मेंटेनेंस की मांग करती हैं, जिससे परिचालन लागत कम होती है। सीटीयू ने 2026-27 तक अपने इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को 438 तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत इस साल चंडीगढ़ में 100 और अगले साल 170 नई ई-बसें शामिल करने की योजना है।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











