{“_id”:”68322f36c81d97e75803063c”,”slug”:”75-tractor-trolleys-were-removed-chandigarh-news-c-16-pkl1091-718720-2025-05-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी में ग्रीन बेल्ट के पास तरबूज और खरबूजा बेच रहे थे किसान, 75 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हटाईं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी में शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम का विरोध हुआ। हालांकि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से विरोध ज्यादा देर तक नहीं चला और अभियान सफल रहा। सुबह 6 बजे से पहले ही नगर निगम की टीम मंडी पहुंच गई। यहां ग्रीन बेल्ट के पास तरबूज और खरबूजा किसानों की तरफ से बेचा जा रहा था। नगर निगम की टीम ने 75 ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया।
नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर से सटी ग्रीन बेल्ट पर तरबूज, खरबूजा और अन्य फल विक्रेताओं द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था। सभी को वहां से हटा दिया गया है। अभियान के दौरान यह भी पाया गया कि इन विक्रेताओं को मार्केट कमेटी और आढ़तियों द्वारा पर्चियां जारी की जा रही थीं जबकि यह क्षेत्र एमसीसी के अधिकार क्षेत्र में आता है। बागवानी विंग को भविष्य में अतिक्रमण को रोकने के लिए ग्रीन बेल्ट के साथ बैरिकेड्स लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मार्केट कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वह इस क्षेत्र में काम करने वाले अनधिकृत विक्रेताओं को रसीदें या परमिट जारी न करें। आयुक्त ने उल्लंघनकर्ताओं को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




























