{“_id”:”68a37352a4806a903201ba0f”,”slug”:”6th-national-social-work-week-will-be-celebrated-in-pu-from-15th-to-21st-chandigarh-news-c-16-pkl1079-794098-2025-08-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पीयू में 15 से 21 तक मनाया जाएगा 6वां नेशनल सोशल वर्क वीक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के 6वें नेशनल सोशल वर्क वीक (एनएसडब्ल्यूडब्ल्यू) 15 से 21 अगस्त तक कम्यूनिटी आउटरीच गतिविधियां आयोजित कर रहा है। इसका आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स इन इंडिया (एनएपीएसडब्ल्यूआई) के सहयोग से किया जा रहा है। एनएपीएसडब्ल्यूआई के अध्यक्ष प्रो. संजय भट्ट ने बताया कि इस साल के आयोजन का विषय है स्वास्थ्य परिवेश में सामाजिक कार्य। पूरे सप्ताह सामाजिक कार्य शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों को सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के उद्देश्य से शैक्षणिक, शोध और सामुदायिक सहभागिता पहलों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर प्रवासी श्रमिक परिवारों को सूखा राशन किट वितरित किए गए। यह आयोजन समन्वयक डॉ. गौरव गौड़ के मार्गदर्शन में शोधार्थी शीशपाल और अंतिम वर्ष के एमएसडब्ल्यू छात्र नवदीप शर्मा ने करवाया।




























