अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि प्रदेशभर के कुल 5764 विद्यार्थियों ने राज मल्होत्रा आईएएस स्टडी ग्रुप चंडीगढ़ से पीसीएस (एक्जीक्यूटिव) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क नोट्स, सामग्री उपलब्ध करवाई गई। हमारी सरकार पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ की हड्डी है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विद्यार्थियों ने स्पीकर का आभार भी जताया। स्पीकर संधवां ने ही राज मल्होत्रा आईएएस स्टडी ग्रुप चंडीगढ़ से अपील की थी कि विद्यार्थियों को पीसीएस (एक्जीक्यूटिव)-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जानी चाहिए।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











