75 साल की एक वियतनामी महिला ने अनोखा दावा किया है. उसका कहना है कि उसने 50 सालों से कोई सॉलिड खाना नहीं खाया है बल्कि वह केवल पानी और चीनी वाले साफ्ट ड्रिंक्स के सहारे जीवित है. हैरानी की बात है कि वियतनाम के क्वांग बिन्ह प्रांत में लोक निन्ह कम्यून की ‘बुई थी लोई’ ऐसी डाइट के बाद भी अपनी उम्र के हिसाब से काफी अच्छी दिखती हैं.
‘एक बिजली गिरी और बदल गई जिंदगी’
बुई ने बताया कि यह सब 1963 में शुरू हुआ जब वह और अन्य महिलाएं युद्ध के दौरान घायल सैनिकों का इलाज करने के लिए पहाड़ पर चढ़ रही थीं, तब उन पर बिजली गिर गई थी. इससे वह बेहोश हो गई थी. हालांकि उसकी जान बच गई लेकिन उसके बाद वह कभी भी पहले जैसी नहीं रही. होश में आने के बाद उसने कई दिनों तक कुछ नहीं खाया, इसलिए उसके दोस्तों ने उसे मीठा पानी देना शुरू कर दिया.
‘खाने की महक से उल्टी आती है’
बिजली गिरने की घटना के कुछ साल बाद, बुई ने सॉलिड फूड, मुख्य रूप से फल खाना शुरू किया, लेकिन उसे एहसास हुआ कि उसे इसकी जरूरत ही नहीं है. 1970 में, उन्होंने हमेशा के लिए सॉलिड फूड पूरी तरह छोड़ दिया और जीविका के लिए केवल पानी और सॉफ्ट ड्रिंक पर निर्भर गई. उनका रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर पानी और स्वीट ड्रिंक्स की बोतलों से भरा हुआ है. बुई का दावा है कि खाने की महक से उसे उल्टी आती है. इन 50 सालों तक उसने अपने बच्चों के लिए खाना बनाया लेकिन खुद कभी नहीं खाया. अब जब उसके बच्चे बड़े हो गए हैं और बाहर चले गए हैं, तो उसकी रसोई में धूल जम रही है क्योंकि अब इसका कोई काम ही नहीं है.
‘शरीर में तुरंत एनर्जी देती है कोल्ड ड्रिंक’
आमतौर पर डॉक्टर बताते हैं कि स्वस्थ जीवन के लिए बैलेंस्ड डाइट जरूरी है, लेकिन बुई थी लोई का वाटर बेस्ड फूड ही उसके लिए काफी है. डोंग होई में वियतनाम-क्यूबा मैत्री अस्पताल में न्यूट्रीशन डिपार्टमेंट के डॉक्टरों के अनुसार, स्वीट सॉफ्ट ड्रिंक जरूरत के समय शरीर की ऊर्जा को जल्दी से भरने में मदद करते हैं और शरीर के डाइजेशन सिस्टम में सहायता करता है. हालांकि, वे इस बात पर जोर देते हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं और इससे मोटापा, डाइबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
60 सालों से सोया नहीं शख्स
बुई थी लोई का मामला वियतनाम में वायरल हो गया है. बता दें कि इस साल की शुरुआत में वियतनाम में एक और अनोखा मामला आया था. इसमें एक 80 वर्षीय किसान थाई नगोक ने दावा किया था कि वह 60 सालों से सोया नहीं है. हालाँकि, दोनों मामलों में, दावों को अभी तक वैज्ञानिक रूप से वैरिफाई नहीं किया गया है.










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











