यह मुरादाबाद की फोटो है, यहां कई इलाकों में इतना पानी भर गया कि लोगों को गांव से बाहर निकाला गया।
यूपी को मानसून ने जुलाई में भिगो दिया। रविवार को प्रदेश में 38.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जून से अब तक 193.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि औसत से 36% ज्यादा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बस्ती में 201 मिलीमीटर बरसात हुई। मुरादाबाद में लगातार बारिश से म
.
मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि 65 जिले ग्रीन जोन में हैं। यानी यहां बारिश की उम्मीद कम है। रविवार को प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान प्रयागराज का रहा। यहां पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम मेरठ और मुजफ्फरनगर का रहा। यहां 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को लखनऊ-बाराबंकी समेत 68 जिलों में बारिश हुई। लखनऊ के पॉश इलाके विकासनगर में अचानक 5 फीट सड़क धंस गई। बाइक सवार गिरने से बचा। सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के घर पानी भर गया। प्रदेश में 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। सीएम योगी ने राहत बचाव के लिए अफसरों को अलर्ट किया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम: आने वाले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। नेपाल से सटे जिलों में ज्यादा बारिश होगी। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।



























