{“_id”:”68e953ac04da6a89090b0ff4″,”slug”:”2454-increase-in-municipal-income-chandigarh-news-c-16-pkl1091-841572-2025-10-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: नगर निगम की आय में 24.54% की बढ़ोतरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पहले छह महीनों में 223.42 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025–26 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2025) में अपनी आय में 24.54% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच निगम ने 223.42 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 179.41 करोड़ रुपये था।
नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि निगम की योजनाबद्ध और निरंतर कोशिशों का परिणाम है। निगम ने टैक्स संग्रह प्रणाली को बेहतर बनाने, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और संपत्ति कर, जल शुल्क, उपयोग शुल्क जैसे प्रमुख स्रोतों पर सख्त निगरानी रखकर आय में बढ़ोतरी की है।
उन्होंने कहा कि निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जन-हितैषी कदम उठाए हैं। इसमें ऑनलाइन भुगतान की सुविधाएं, जागरूकता अभियान, पारदर्शी शासन प्रणाली के कारण यह संभव हो पाया है। इन कदमों से नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को समय पर टैक्स जमा करने में आसानी हुई है और वे शहर के विकास में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आयुक्त ने बताया कि बढ़ी हुई आय से नगर निगम को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने, नए विकास कार्य शुरू करने और शहर की सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाना है, ताकि चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित शहर बनाया जा सके, जहां हर नागरिक को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें।





























