साल 2022 से लेकर अब तक पंजाब सरकार ने 962 आतंकी/अपराधी मॉड्यूल्स का पर्दाफाश किया है। 24 गैंगस्टरों व अपराधियों का एनकाउंटर और 2536 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पंजाब पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर व आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने बताया कि राज्य से गैंगस्टर कल्चर को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान की अगुवाई में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) का गठन किया था। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2086 हथियार, 564 वाहन, 79 किलो हेरोइन और 4.69 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
इस अवधि के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कम से कम 324 बार मुठभेड़ हुई। इन कार्रवाई में पुलिस ने 24 गैंगस्टरों/अपराधियों को ढेर किया और 515 को गिरफ्तार किया जिनमें से 319 आरोपी घायल भी हुए। इन अभियानों के दौरान पंजाब पुलिस के तीन बहादुर जवान शहीद हुए जबकि 41 पुलिसकर्मी घायल हुए।
एजीटीएफ के गठन के बाद से यह यूनिट राज्य और देश के अन्य हिस्सों में गैंगस्टर तत्त्वों के खिलाफ लगातार ठोस और समन्वित कार्रवाई कर रही है। साथ ही, यह टास्क फोर्स विभिन्न फील्ड यूनिटों के साथ रियल-टाइम इंटेलिजेंस साझा कर अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत बना रही है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











