बाथरूम में रखे साबुन का इस्तेमाल हर कोई करता है लेकिन झुंझलाहट तब होती है जब साबुन सिर्फ 2 से 3 दिन में ही पानी में घुलकर गल जाता है। साबुन का इस तरह से जल्दी गलना न सिर्फ पैसे की बर्बादी है, बल्कि बार-बार नया साबुन खरीदने की झंझट भी हो जाती है। इसकी वजह से बजट भी हिल जाता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो घबराइए नहीं। कुछ बेहद आसान और घरेलू टिप्स अपनाकर आप अपने साबुन को लंबे समय तक चला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आसान घरेलू नुस्खे के बारे में।
1. साबुनदानी का रखें खास ख्याल
साबुन के जल्दी गलने का सबसे बड़ा कारण सही साबुनदानी का न होना है। अक्सर लोग ऐसी साबुनदानी इस्तेमाल करते हैं जिसमें पानी जमा होने की जगह होती है। इसलिए हमेशा ऐसी सोप डिश खरीदें जिसमें नीचे छोटे-छोटे छेद हों, ताकि नहाने के बाद साबुन पर बचा हुआ अतिरिक्त पानी आसानी से नीचे निकल जाए। पानी निकलने से साबुन सूखा रहेगा और लंबे समय तक चलेगा।
2. साबुन के टुकड़े को आपस में चिपकाएं
जब साबुन छोटा हो जाता है, तो वह टूट जाता है या अक्सर हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। ऐसे में बचे हुए छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को फेंके नहीं। जब आप नया साबुन इस्तेमाल करना शुरू करें, तो पुराने साबुन के छोटे टुकड़े को नए साबुन के साथ गीला करके चिपका दें। दोनों आपस में अच्छी तरह चिपक जाएंगे और एक भी साबुन का टुकड़ा बर्बाद नहीं होगा।
3. स्पंज का करें सही इस्तेमाल
सीधे साबुन को शरीर पर रगड़ने से साबुन ज्यादा मात्रा में खर्च होता है और पानी के संपर्क में आकर जल्दी पिघलता है। ऐसे में नहाते समय साबुन को सीधे शरीर पर लगाने के बजाय स्पंज, लूफा या कॉटन के कपड़े पर हल्का सा घिसें। इससे कम साबुन में ही भरपूर झाग बनता है और साबुन लंबे समय तक चलता है।
4. साबुन को छोटे टुकड़ों में काटें
यदि आप एक ही बड़ा साबुन इस्तेमाल के लिए सीधा रख देते हैं, तो वह लगातार पानी के संपर्क में आकर जल्दी खराब होता है। इससे बचने का एक स्मार्ट तरीका यह है कि नया साबुन आते ही उसे दो या तीन हिस्सों में काट लें। एक टुकड़ा बाथरूम में इस्तेमाल के लिए रखें और बाकी के टुकड़े सूखी जगह पर सुरक्षित रख दें। इससे साबुन कम बर्बाद होता है।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)









